Breaking Newsछत्तीसगढ

Naxalite Attack Breaking : नक्सलियों ने की अंधाधुंध फायरिंग…2 जवान शहीद

राजनांदगांव, 20 फरवरी। Naxalite Attack Breaking : नक्सली हमले में 2 जवान शहीद होने की खबर है। पूरा मामला राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना इलाके का है, जहां बोरतलाव थाने से लगे गोंदिया महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक जंगल से पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।

हमले में दो जवान शहीद हो गए है, जिसमें जवानों की पहचान राजेश हवलदार और ललित आरक्षक के रूप में हुई है। डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओंगरे ने बताया कि सुबह लगभग आठ से 8.30 बजे के करीब जवानों को बोरतलाव थाना इलाके के बोरतलाव गोंदिया बॉर्डर पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र के समीप नक्सली (Naxalite Attack Breaking) हमले में 2 जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

Related Articles

Back to top button