जनसंपर्क मध्यप्रदेशजनसम्पर्क

Tree Plantation : मुख्यमंत्री चौहान के साथ जन-प्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

भोपाल, 01 सितंबर। Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, मौलश्री और गुलमोहर के पौधे रोपे। इस अवसर पर महापौर मालती राय और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ बालिका वैभवी झा ने अपने जन्म दिवस पर पौध रोपण किया। कृष्ण मोहन झा, अभिषेक सिंह, डॉ. मंजू मेहता और मिहिर कुमार ने भी पौध रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स जिला गुना के राजेश अग्रवाल, अमित सोगानी, रविन्द्र जैन तथा अभिजीत गोयल पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमत्री चौहान के साथ पार्षद आरती अनेजा तथा उनके परिजन व जन-प्रतिनिधि अमित शर्मा, देवांश शर्मा, अशुतोष पांडे, प्रत्यांश त्रिपाठी, मालती त्रिपाठी पौध रोपण में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सनातनी युवा वाहनी की सदस्यों ने भी पौधे लगाए।

Related Articles

Back to top button