जनसंपर्क मध्यप्रदेश

Tree Plantation : मुख्यमंत्री के साथ पर्यावरण मित्रों ने अपने जन्म-दिवस पर लगाए पौधे

भोपाल, 17 जून। Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में स्वयंसेवी संस्था केयर एंड क्योर सोशल फाउंडेशन के सदस्यों और पौध-रोपण कर अपना जन्म-दिन मनाने वाले पर्यावरण मित्रों के साथ नीम, आम और मौलश्री के पौधे लगाए। समाज-कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत फाउंडेशन के राहुल रघुवंशी, हिमांशु शर्मा और आशा रघुवंशी ने पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक कार्यकर्ता राकेश जैन, सेन समाज के राधावल्लभ सेन ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पूर्व पार्षद सरोज जैन, वैदिक जैन एवं खुशी जैन साथ थी। सेन समाज के एम.के. सविता, रामबाबू सविता और राधेश्याम सविता ने भी पौध-रोपण किया। संदीप सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधितों को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी और उपस्थित सभी नागरिकों को भी अपने जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ आदि पर पौध-रोपण के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button