छत्तीसगढस्वास्थ्य

The health of CRPF jawans deteriorated : नाश्ते में छोला-भटुरा खाते ही हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अपोलो में भर्ती

दंतेवाड़ा, 19 फरवरी। The health of CRPF jawans deteriorated : सीआरपीएफ जवानों की तबीयत बिगड़ गयी है। जवान नरेली कैंप के बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवानों ने सुबह का नाश्ता किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी। सीआरपीएफ सूत्रों के मुताबिक 5 जवानों का अभी भी इलाज अपोलो अस्पताल बचेली में चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक जवानों की हालत स्थिर है। 

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के 230 वीं बटालियन के जवानों को शुक्रवार को सुबह के नाश्ते में छोला भटोरा दिया गया था। छोला भटोरा खाने के कुछ ही देर बाद जवानों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। जानकारी के मुताबिक नरेली कैंप के जवानों की तबीयत बिगड़ने के बाद 25 जवानों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहां गंभीर 5 जवानों को अपोलो रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल और अन्य जगहों पर भर्ती जवानों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है, जबकि अपोलो में 5 जवानों का अभी भी इलाज चल रहा हैं।

Related Articles

Back to top button