चुनावजनसंपर्क छत्तीसगढ़जनसम्पर्क

Tender Form : निर्वाचन से संबंधित वीडियोग्राफी कार्यों हेतु निविदा 06 अक्टूबर तक आमंत्रित

कोण्डागांव, 20 सितंबर। Tender Form : आगामी आम निर्वाचन 2023 एवं 2024 के लिये कोण्डागांव जिला अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण, नामांकन कार्यवाही, सामग्री वितरण एवं प्राप्ति केंद्र, मतदान केंद्र, मतगणना, उड़नदस्त दल, स्थैतिक निगरानी दल एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों में वीडियोग्राफी किए जाने हेतु राज्य स्तरीय पंजीकृत तथा अनुभवी संस्थाओं एवं फर्मों से प्रति 08 घण्टे प्रति कैमरा प्रति दिन की दर से निर्धारण हेतु कोण्डागांव जिले के लिए निविदा 01 वर्ष के रेट कांट्रेक्ट हेतु आमंत्रित की गयी है।

निविदा फार्म 06 अक्टूबर 2023 को अपरान्ह 02ः00 बजे तक प्राप्त की जा सकती है एवं निर्धारित फार्म में पूर्ण रूप से भरी निविदा 06 अक्टूबर 2023 को सायं 04.00 बजे को कक्ष क्र. 65, कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी में निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष उनकी उपस्थिति में खोली जाएगी। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कोण्डागांव जिले के वेबसाइट kondagaon.gov.in में अथवा उप जिला निर्वाचन अधिकारी कोण्डागांव से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button