छत्तीसगढ

Raipur News: ट्रेन में खाना पहुंचाने गया था वेंडर, चलती ट्रेन से गिरा… गंभीर

रायपुर, 17 जनवरी। Raipur News : रायपुर रेलवे स्टेशन में सोमवार रात एक हादसा हो गया। हादसा में रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित कैफे लाइट का एक स्टॉफ चलती ट्रेन से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वेंडर कथित रूप से भुवनेश्वर मुंबई-एलटीटी एक्सप्रेस के अंदर खाना पहुंचाने गया था। चूंकि यात्री एसी बोगी में था इसलिए वेंडर अंदर चले गया और ट्रेन छुट गई। मिनटों में ही ट्रेन ने गति पकड़ ली और ट्रेन से उतरने के चक्कर में वे ट्रैक में गिर गया, जिसके बाद उसे गंभीर चोटें आई है। कैफे लाइट प्रबंधन के मुताबिक वेंडर अपने रिश्तेदार से मिलने गया था।

वहीं इस मामले में RPF और GRP के पास अधिकृत रूप से कोई भी जानकारी नहीं है। इलाज के लिए वेंडर को पहले अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे कैफे लाइट के मैनेजर और टीम उन्हें मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में ले गई, जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक उक्त वेंडर की दो उंगलियां कट गई है, वहीं पैर और सिर में भी गंभीर चोटें आई है। हालांकि मरीज अभी होश में है और जल्द अस्पताल में उसका ऑपरेशन होने वाला है।

Related Articles

Back to top button