छत्तीसगढजुर्म

Naxal Attack Breaking : नारायणपुर से बड़ी खबर…! पूजा करने जा रहे BJP नेता की नक्सलियों ने की हत्या…देखें VIDEO

नारायणपुर, 09 दिसंबर। Naxal Attack Breaking : नारायणपुर में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की हत्या कर दी है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है जब वे पूजा करने गए थे, तब नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। भाजपा नेता की हत्या के बाद इलाके में खौफ है।

मामला नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक़ नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के शीतला माता मंदिर में भाजपा नेता कोमल मांझी पूजा करने गए थे। नक्सलियों को इसकी खबर लग गई। वहां नक्सली भी आ धमके। नक्सलियों ने मौके का फायदा उठाकर कोमल मांझी पर टंगिया से हमला कर दिया।

यहां अफरा-तफरी मच गई। भाजपा नेता पर हमला करते ही नक्सली भाग गए। हमले से भाजपा नेता (Naxal Attack Breaking) कोमल की मौत हो गई।दरअसल नक्सली आमदई माइंस का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर भाजपा के नेता को भी चेतावनी दी थी। मौक़ा पाते ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

Back to top button