छत्तीसगढ

Unemployment Allowance : छत्‍तीसगढ़ में एक अप्रैल से बारहवीं पास लोगों को मिलेगा 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्‍ता, अधिसूचना जारी

रायपुर, 14 मार्च। Unemployment Allowance : छत्‍तीसगढ़ के बेरोजगारों के लिए राज्‍य सरकार ने सौगात दी है। राज्‍य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार बेरोजगारी भत्ता देने के लिए रोजगार विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

हर माह 2500 रुपए

जानकारी के अनुसार राज्य के बारहवीं पास बेरोजगारों को अप्रैल महीने से हर माह 2500 रुपए दिया जाएगा। एक साल में यदि नौकरी नहीं मिलेगी तो एक साल के लिए और बढ़ाया जाएगा।

यह भी बताया गया है कि हालांकि दो साल से ज्यादा बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान नहीं होगा। जानकारी के अनुसार बेरोजगारी भत्ते के लिए वे युवा ही पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी ढाई लाख से कम हो।

एक परिवार से एक ही व्‍यक्ति को

एक परिवार से एक ही व्यक्ति को भत्ता दिया जाएगा जो 1 अप्रैल से देय होगा। हां यदि सरकारी या निजी किसी भी नौकरी का ऑफर मिलने के बाद भी नौकरी ठुकराने वाले अपात्र हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button