छत्तीसगढ

CM Kanya Vivah : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 251 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

जशपुरनगर 12 मार्च। CM Kanya Vivah : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत आज जशपुर विकासखण्ड के गिरांग खेल मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में जिले के 251 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इस दौरान जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, जिला पंचायत सदस्य लालदेव भगत, मनोरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला मिंज, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन मौजूद थे। अतिथियों द्वारा नवविवाहितों पर चावल एवं पुष्प की वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं गई। विवाह पश्चात नवदंपतियों में प्रत्येक को 21-21 हजार रुपए का चेक एवं घरेलू सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस दौरान बाल विवाह रोकने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

जशपुरनगर  : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 251 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

महिला बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम में  211 जोड़ों ने हिन्दू रीतिरिवाज, 40 जोड़ों ने ईसाई रीतिरिवाज से विवाह किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग के लिए संचालित योजना के तहत आयोजित इस समारोह के दौरान वर वधू और परिजनों में खुशी की लहर रही।

परिवारजनों ने बेटी के विवाह पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से पुत्री का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हो गया है। इसके लिए सभी परिवारजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री  कन्या विवाह  योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 8 हजार रूपये विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर, 6 हजार रूपये  मं

Related Articles

Back to top button