मनोरंजन

Bigg Boss 17: टीना दत्ता ने बताया कौन होगा ‘बिग बॉस 17’ का विनर, शो को लेकर एक्ट्रेस ने कसा तंज

मुंबई, 04 दिसंबर। Bigg Boss 17 : सलमान खान के शो बिग बाॅस 17 को लेकर काफी हाइप बनी हुई है। आए दिन शो में होने वाले ड्रामे दर्शकों का बेहद मनोरंजन कर रहे हैं। शो को शुरू हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। शो के कंटेस्टेंट अपना-अपना गेम दिखा रहे हैं। हाल ही में सनी आर्या को बिग बॉस के नियम का उल्लंघन करने के कारण घर से बेघर किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बाॅस के एक्स कंटेस्टेंट ने नए सीजन पर अपने रिएक्शन दिए हैं। बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट टीना दत्ता ने मुनव्वर फारुकी के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है।

टीना ने कसा बिग बॉस मेकर्स पर तंज

इतना ही नहीं, टीना दत्ता ने बिग बॉस के मेकर्स पर तंज कसते हुए यह भी बताया है कि इस बार शो का विनर कौन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीना दत्ता को हाल ही में पैपराजी ने स्पाॅट किया और उनसे बिग बाॅस को लेकर सवाल किए। टीना खुद भी लास्ट सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं, इसलिए उनसे इस गेम को लेकर बातें की गई। उनसे पूछा गया कि सलमान खान के शो का ये सीजन कौन जीतेगा, तो टीना ने जवाब देते हुए इनडायरेक्टली अंकिता लोखंडे का नाम लिया। उन्होंने कहा, “आप लोगों को क्या लगता है। एक ही तो शो का फेस है, उसी को व्हाइट वॉश कर रहे हैं, तो उसको ही जिताएंगे।”

Related Articles

Back to top button