छत्तीसगढजुर्म

Crime in Raipur : रायपुर में युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की मिली लाश

रायपुर, 11 अप्रैल। Crime in Raipur : राजधानी रायपुर में लिव-इन में रह रही एक युवती का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना रायपुर के लालपुर इलाके की है। यहां एक 30 वर्षीय युवती का शव उसके किराए के मकान में मिला है। बताया गया कि युवती यहां अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ रह रही थी।

दरअसल, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पूरे मामले में फिलहाल मुख्य संदिग्ध युवती का लिव-इन-पार्टनर माना जा रहा है। रायपुर पुलिस का कहना है कि युवती के लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

राजधानी रायपुर के लालपुर इलाके में युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती का शव 3 से 4 दिन पुरानी है। खबरों के अनुसार मृतक युवती महासमुंद की रहने वाली है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवती युवक के साथ लिव इन में रहती थी। मौके पर पहुंची टिकरापारा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button