जनसंपर्क छत्तीसगढ़

Purchase of Paddy : बलरामपुर जिले में अब तक 2065894 क्विंटल धान की खरीदी

बलरामपुर, 23 जनवरी। Purchase of Paddy : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर 2023 से प्रारंभ हो गया है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 48145 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इसी तारतम्य में जिले में अब तक 49 धान खरीदी केन्द्रों में 33739 किसानों से कुल 2065894 क्विंटल धान की खरीदी की गई है तथा इसमें से 1397700 क्विंटल धान मिलर्स द्वार मिलिंग हेतु उठाव किया गया है।

जिले के धान उपार्जन केन्द्र कपिलदेवपुर में 41666, बादा में 24605.20, कुसमी में 38785.20, जवाहरनगर में 19182.80, कामेश्वरनगर में 87720, कोदवा में 13632.40, गोपालपुर में 31827.60, भेंडरी में 19717.20, चांदो में 60553.20, जमड़ी में 90002, जिगड़ी में 21321.20, जोकापाठ में 12351.20, डूमरपान में 49030, डिण्डो में 56955.60, डीपाडीह में 24251.60, डोंगरो में 31036.80, गांजर में 19318.80, त्रिकुण्डा 53669.20 में, बगरा में 36426.40, तातापानी में 28542, धंधापुर में 66431.20, डौरा में 47033.80, पस्ता में 25119.60, बड़कागांव में 58586.80, बरतीकला में 53928, बरदर में 33855.20, आरा में 20976.80, बरियों में 47467.20, बलंगी में 31323.60, बलरामपुर में 63942.80, बसंतपुर में 52368.80, भुलसीकला में 21172.40, भंवरमाल में 54241.20, रामानुजगंज में 37802.80, महाराजगंज में 64328.40, महावीरगंज में 38214, विजयनगर में 58863.60, रघुनाथनगर में 40182.80, रनहत में 45657.60, राजपुर में 85804, दोलंगी में 32801.60, रामचन्द्रपुर में 38494.40, रामनगर में 54354.80, वाड्रफनगर में 37072.40, स्याही में 32022.40, विरेन्द्रनगर में 55814.40, सरना में 42154.80, सेवारी में 53185.60 एवं सामरी में 12101.60 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।

Related Articles

Back to top button