छत्तीसगढ

Mahasamund District : ईट भट्ठा में 5 श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख…परिवार को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक मदद

रायपुर, 15 मार्च। Mahasamund District : महासमुंद जिला के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम करने वाले 5 श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक मजदूरों के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की मंजूदी दी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

महासमुंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल श्रमिक को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए है । जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने मृत श्रमिकों शव को पोस्टमार्टम (Mahasamund District) हेतु भेज दिया हैं।

Related Articles

Back to top button