अन्य ख़बरेंजनसंपर्क छत्तीसगढ़

Courtesy Meet : मुख्यमंत्री से अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमंडल  ने की सौजन्य मुलाकात 

रायपुर, 22 जुलाई। Courtesy Meet : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय वृद्धि किये जाने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानदेय वृद्धि के फैसले से प्रदेश के सभी अतिथि शिक्षक हर्षित हैं। 

उल्लेखनीय है कि अतिथि शिक्षकों के मानदेय में 2 हजार रुपए मासिक की बढ़ोत्तरी की गई है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ से अध्यक्ष अंजू वर्मा, तुलसी कश्यप, धर्मेंद्र वैष्णव, भावना दुबे, राकेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button