छत्तीसगढव्यापार

Narayanpur News : माटी कला का उत्पादों का विक्रय प्रारंभ

नारायणपुर, 30 अगस्त। Narayanpur News : महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) योजनांतर्गत विकासखण्ड नारायणपुर से एड़का का चयन किया गया है। एड़का में प्रचलित स्थानीय निवासियों द्वारा माटीकला उत्पाद बनाया जाता था, जो आज विलुप्ति की कगार पर है, लेकिन रीपा के माध्यम से विगत दो माह से उत्पादो का पुनः निर्माण व विक्रय प्रांरभ किया गया है।

जिसमें 12 सदस्यों द्वारा रीपा में चयनित स्थल पर माटीकला निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसे रीपा में चयनित टीएसए के माध्यम से जिलें ही नहीं बल्कि संभाग व राज्य स्तर में भी विक्रय किया जा रहा है। आज एड़का रीपा माटीकला गतिविधि से जुडे़ सदस्यो का आर्थिक स्थिति अब पटरी पर आती नजर आ रही है। माटीकला से जुड़े सदस्यों का कहना है कि जो पहले माटीकला आर्ट को पुछते नही थे या फिर हम लोगो के पहुॅच से दूर थे। अब रीपा योजना के कारण हम हर व्यक्ति तक उत्पाद पहंूचा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button