जनसंपर्क मध्यप्रदेश

Tree Plantation : मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी मिशन की आठवीं वर्षगांठ पर किया पौधरोपणरोपे पीपल, आम और जामुन के पौधे

भोपाल, 25 जून। Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, आम और जामुन के पौधे रोपे। स्मार्ट सिटी मिशन की आठवीं वर्षगांठ पर पोधरोपण में भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारी भी पौधरोपण में शामिल हुए।मिशन “ट्रांसफॉर्म नेशन” के लक्ष्य के साथ आरंभ हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा भोपाल में अटल पथ, स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्क, मल्टीलेवल पार्किंग, साइकिल ट्रैक विकसित किए गए हैं, पब्लिक बाइक शेयरिंग भी शहर में संचालित है।

मुख्यमंत्री के साथ एनडीटीवी के अनुराग द्वारी ने भी पौधे रोपे। साथ ही मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के गौरव जैन और रितिका जैन ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर तथा श्रीनिवास चौबे और रिचा चौबे ने अपने दो वर्षीय पुत्र ध्रुव चौबे के जन्मदिवस पर पौधे लगाए। पौधरोपण में वेदांत जैन, लकी नेगी, अनिकेत किरार, नवीन जैन, आशा जैन भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button