Breaking Newsमनोरंजन

Trailer released : थलापति 67 अब बनी लियो, टीजर के साथ जारी हुई प्रदर्शन तिथि

नई दिल्ली, 05 फरवरी।Trailer released : वरिसु के बाद अभिनेता थलापति विजय की आने वाली फिल्म जिसे अब तक थलापति 67 के नाम से सम्बोधित किया जा रहा था, के नाम की घोषणा कर दी गई है। थलापति विजय अभिनीत और लोकेश कनगराज निर्देशित इस फिल्म का नाम निर्माताओं ने धमाकेदार वीडियो जारी करते हुए का ऐलान किया है। इस फिल्म का नाम लियो रखा गया है। इतना ही नहीं, थलापति विजय की फिल्म लियो का टीजर वीडियो दिखाते हुए निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट भी दर्शकों को बता दी है। 

थलापति विजय और लोकेश कनगराज के प्रशंसकों को इस फिल्म को बहुत ज्यादा लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लियो इसी वर्ष 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। लोकेश कनगराज की पिछली दो फिल्मों—मास्टर और विक्रम (कमल हासन) और विजय की वरिसु की भाँति यह फिल्म भी पैन इंडिया प्रदर्शित होगी। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड के साथ-साथ हिन्दी भाषा में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

थलापति विजय की इस फिल्म के इस टीजर वीडियो के जारी होते ही मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में जारी है। निर्माताओं ने स्वयं इस बात की जानकारी प्रशंसकों को एक वीडियो के जरिये दी थी।

इस फिल्म का आकर्षण विजय के साथ-साथ तृषा कृष्णन हैं, जो 14 साल के लम्बे अन्तराल के बाद थलापति विजय के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। लियो से पूर्व यह जोड़ी दर्शकों को 4 सुपर हिट फिल्में दे चुकी है। यह तमिल सिनेमा की एक ब्लॉकबस्टर जोड़ी है।

Related Articles

Back to top button