अन्य ख़बरें

Urfi Javed : फिर अजीबोगरीब ड्रेस में आई नजर, जादू बन कर घर से निकलीं और राज कुंद्रा से हुआ सामना,फैंस बोले – अरे ये क्या

मुंबई, 10 अक्टूबर। Urfi Javed : जावेद अक्सर अपने अतरंगी आउटफिट्स के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने सिगरेट के बचे हुए टुकड़ों से बनी आउटफिट पहनी थी, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। उर्फी को ट्रोल करने वालों में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम भी शामिल है। राज कुंद्रा ने हाल में एक स्टैंड अप कॉमेडी परफॉर्मेंस के दौरान उर्फी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे सुन उर्फी भी गुस्से से लाल हो गईं और उन्हें ‘पॉर्न किंग’ बता दिया।

इस वीडियो में उर्फी जावेद एक बार फिर अजीबोगरीब ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्राउन कलर की लेदर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है और चेहरे पर मास्क पहना हुआ है। इस मास्क के ऊपर से ही उन्होंने काला चश्मा भी लगा रखा है। वहीं राज कुंद्रा एक बार फिर अपने मास्क मैन वाले स्टाइल में नजर आए। इन दोनों को एक साथ देख पैपाराजी ने दोनों को साथ पोज करने के लिए कहा। ऐसे में उर्फी तो फोटो के लिए तैयार दिखीं, लेकिन राज ही उन्हें सलाम कर आगे बढ़ गए। राज ने सलाम किया तो उर्फी ने भी हाथ जोड़ कर नमस्कार किया।

Related Articles

Back to top button