अन्य ख़बरें

Birthday Gift : चौंकाने वाला…! पत्नी ने सिर्फ इस वजह से पति की नाक पर मारा जबरदस्त मुक्का…मौके पर ही मौत…जाने कारण

मुंबई, 25 नवंबर। Birthday Gift : महाराष्ट्र के पुणे शहर में 38 वर्षीय व्यक्ति को उसकी नाराज पत्नी ने मुक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, पत्नी अपने जन्मदिन पर दुबई जाना चाहती थी, लेकिन व्यक्ति उसे नहीं ले जा पाया। नाराज पत्नी ने फिर अपने पति के चेहरे पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार को वनवाड़ी इलाके में घटी।

पति के नाक से निकला था खून

मृतक की पहचान निखिल खन्ना एक रियल इस्टेट डेवलपर के तौर पर की गई है। जांच के दौरान मालूम चला कि मृतक की 36 वर्षीय पत्नी रेनुका का 18 सितंबर को जन्मदिन था। वह अपना जन्मदिन दुबई में मनाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने इस मांग को पूरा नहीं कर पाए। इसके अलावा पांच नवंबर को उनकी शादी की सालगिरह थी। इस दौरान वह अपने पति से कुछ अच्छे तोहफे की उम्मीद कर रही थी। महिला अपने किसी रिश्तेदार के जन्मदिन के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन इस पर भी उसे अपने पति की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

शुक्रवार को दंपति के बीच बहस हुई। इस बहस में पत्नी ने अपने पति के नाक में मुक्का मार दिया, इससे पीड़ित के नाक से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित को ससून जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव का होगा पोस्टमार्टम 

पुलिस ने कहा कि इसके बाद रेणुका ने अपने पिता डॉ. पुष्पराज को घटना के बारे में बताया। इस बारे में जानने के बाद रेणुका के पिता उसके घर पहुंचे और निखिल को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पुलिस को सूचना देने के बाद वनावडी पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और निखिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई।

हालांकि इस बात की जांच चल रही है कि महिला ने अपने पति को केवल मुक्के से ही मारा था या किसी वस्तु का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (Birthday Gift) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button