छत्तीसगढ

Sukma Breaking : सुकमा से आई बड़ी खबर…! वोटिंग के बीच नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग…

सुकमा, 07 नवंबर। Sukma Breaking : कोंटा में मतदान के बीच नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी फायरिंग से डर कर नक्सली भाग निकले। बंडा मतदान केंद्र की ये घटना है।

जानकारी के मुताबिक, कोंटा के बंडा मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। नक्सली यहां हो रहे मतदान से बौखलाए हुए थे और इसी विरोध के चलते बंदूकधारी नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। जवानों की कार्रवाई से डर कर नक्सली मौके से भाग निकले है। कुछ देर तक मतदान प्रभावित था, जिसे फिर से शुरू करवा लिया गया है।

बता दें, आज सुबह ही सुकमा में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन 206 के निरीक्षक घायल हो गए। जवान का उपचार अस्पताल में जारी है।

सुकमा पुलिस ने भी इस घटना से संबंधित प्रेस नोट जारी किया है। नीचे देखें क्या कुछ लिखा…

आज सुबह 11:10 बजे मतदान केंद्र बंडा (थाना कोंटा) से 2 किलोमीटर पश्चिम दिशा की तरफ आउटर कॉर्डन में लगी डीआरजी बल के ऊपर नक्सलियों के द्वारा फायरिंग किया गया। सुरक्षा बलों के द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई। 10 मिनट के बाद फायरिंग बंद हो गई। सभी जवान सुरक्षित है। और मतदान जारी है।

Related Articles

Back to top button