Breaking Newsछत्तीसगढ

Solo Bicycle Tour : राज्यपाल से एथलीट और पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 27 फरवरी। Solo Bicycle Tour : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मध्यप्रदेश के राजगढ़ की एथलीट और पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल हरिचंदन ने मालवीय को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की जा रही उनकी साइकिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके प्रयास की सराहना की। 

उल्लेखनीय है कि मालवीय महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए एकल साइकिल यात्रा कर रहीं है। मालवीय अब तक लगभग 9 हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुकी है, और इसमें 10 राज्य शामिल है। 

Related Articles

Back to top button