छत्तीसगढ

Rice Mill : राइस मिल में लगी आग, लाखों का नुकसान, दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दुर्ग, 17 अप्रैल। Rice Mill : जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में आज सुबह 4 बजे एक राइस मिल में आग लगने से लाखो रुपयों का नुकसान हो गया। आज लगने के सही कारण का पता नही चल पाया है। लेकिन आज बुझाने में अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत का सामना जरूर करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार राकेश जिंदल राइस मिल में आज सुबह अचानक से आग लगी। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के फैलने के बाद जब अग्निशमन सेवा को जानकारी मिली। तब एक के बाद एक 15 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका है। इस घटना के बाद  नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है। लेकिन मिल मालिक को लाखो रुपयों का नुकसान जरूर हो गया है। वही अब पुलगांव थाना पुलिस ने आज लगने के सही कारण की भी पतासाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button