मनोरंजन

Priyanka Chopra-Nick Jonas Diwali Party : निक जोनस संग दिवाली पार्टी में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, देसी लुक में नजर आया कपल

इंदौर, 14 नवंबर। Priyanka Chopra-Nick Jonas Diwali Party : बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों भारत में थीं। वे भले ही विदेश में बस गई हों, लेकिन भारतीय संस्कृति से बिल्कुल भी दूर नहीं हैं। वे परिवार संग हर भारतीय त्योहार को विदेश में मनाती हैं। हाल ही में प्रियंका अपने पति निक जोनस और फैमिली फ्रेंड्स के साथ एक दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान दोनों देसी लुक में नजर आए। लाॅस एंजिल्स में एक दिवाली पार्टी में कपल शामिल होते दिखाई दिए। उनके साथ जोनस ब्रदर्स और दोस्त भी नजर आए। रविवार को हुई इस दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

लेडी लव का हाथ थामे नजर आए निक

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक फोटो में निक अपनी लेडी लव प्रियंका का हाथ थामे दिख रहे हैं। कपल का देसी लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दिवाली पार्टी में प्रियंका का ट्रेडिशनल लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। प्रियंका का आउटफिट और मेकअप काफी बोल्ड था। पीच कलर का हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा विथ डीप नेक मखमली ब्लाउज में प्रियंका परफेक्ट लग रही थीं। इस लुक को उन्होंने मैचिंग रेड मखमली दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। वहीं, डायमंड ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया।

देसी लुक में नजर आए विदेशी मेहमान

प्रियंका बालों में गुलाब के गजरे, माथे पर बिंदिया, रेड लिपस्टिक और आईशेड के साथ वे एक दम देसी गर्ल लग रही थीं। मांग में सिंदूर लगाकर उन्होंने भारतीय सभ्यता का परिचय दिया। प्रियंका अपने पति और सिंगर निक जोनस और उनके भाई जो जोनस के साथ पार्टी में शामिल हुईं। जोनस ब्रदर्स ने भी दिवाली के खास मौके पर ट्रेडिशनल लुक कैरी किया था। उन्हें इस लुक में देख सभी काफी इंप्रेस हुए। निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने प्रिंटेड नेहरू जैकेट के साथ स्टाइल किया। वहीं, जो जोनस ने ब्लू कलर का कुर्ता पायजामा पहना था। सभी विदेशी मेहमान देसी लुक में नजर आए। ये देसी लुक लोगों को काफी पसंद आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button