जनसंपर्क मध्यप्रदेशजनसम्पर्क

Tree Plantation : मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल, 23 अगस्त। Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, करंज और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 25वें स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सुनील गुप्ता तथा विद्यार्थियों नें पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री के साथ निधि जोशी, सिद्धांत मीणा और सुश्री वीणा सिंधु ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। सौमित्र जोशी, कुमारी आर्या जोशी, कविता अनुरागी, शुभेंद्र सिंधु, बृजेश मीणा, कल्पना मीणा भी पौध-रोपण में शामिल हुईं। तीन वर्षीय बालिका कुमारी अद्विका जैन के जन्म- दिवस पर परिजन अर्पित जैन और राशि जैन ने भी पौधे रोपे।

Related Articles

Back to top button