मध्यप्रदेश
Plantation Tree : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरगद, अमरूद और करंज के पौधे लगाए
![Plantation Tree: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan planted banyan, guava and karanj saplings](https://todaynewshindi.com/wp-content/uploads/2023/05/TN5-Bhopal260523125744.jpg)
भोपाल, 26 मई। Plantation Tree : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बरगद, अमरूद और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कु. राध्या वाघेला ने अपने जन्म-दिवस पर साथ पौध-रोपण किया। उनके परिवार के सदस्य पूनमचंद वाघेला, शरद वाघेला, अर्चना वाघेला और दैविक वाघेला उपस्थित थे। सभी लोगों ने पौध-रोपण के साथ श्रमदान भी किया।