छत्तीसगढ

Tatapani Mahotsav : कोरबा में 30 फीट गहरी खाई में कार गिरी…2 युवकों की जिंदा जलने का भयावह वीडियो वायरल…कमजोर दिल वाले न देखें

बिलासपुर/कोरबा, 15 जनवरी। Tatapani Mahotsav : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार देर रात एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के तोरवा निवासी गोपाल चंद्र (42) और अरुण सेन (36) तातापानी महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

मदनपुर नाला पुल के पास उनकी कार (सीजी-10-बीएफ-167) अचानक बेकाबू होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई। राहगीरों ने जलती कार देखकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जो बुधवार सुबह स्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। यह हादसा क्षेत्र में सुरक्षा की गंभीर चेतावनी भी माना जा रहा है।

About The Author

Related Articles

Back to top button