छत्तीसगढ

Nyay Yatra : न्याय यात्रा में सैकड़ो समर्थकों के साथ शामिल हुए कन्हैया

रायपुर, 05 अक्टूबर। Nyay Yatra : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 27 सितंबर को गिरौदपुरी धाम से प्रारंभ हुई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का गांधी जयंती के अवसर पर रायपुर में समापन हुआ । समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो साथी एक साथ एक परिवेश में शामिल हुए … महामंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव सरकार से त्रस्त हो गई है । पूरे प्रदेश को अपराध गढ़ बना दिया गया है । रायपुर की नस नस में नशा पर पहुंचने का काम खुलेआम हो रहा है । प्रतिदिन होने वाली अपराधी घटनाओं से नागरिकों में भय व्याप्त है ,इसलिए हर वर्ग के लोगों ने न्याय यात्रा को अपना समर्थन दिया है ।

Related Articles

Back to top button