Breaking Newsछत्तीसगढ

Naxalites Blasted : सीएम ने 11 जवानों की शहादत पर दुख जताया…बोले- बख्शा नहीं जायेगा…योजनाबद्ध तरीके से करेंगे खत्म

रायपुर, 26 अप्रैल। Naxalites Blasted : दंतेवाड़ा में जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने ब्लास्ट में उड़ा दिया है। हालांकि इस घटना से कितना नुकसान हुआ है, कितने जवान आपरेशंस पर निकले हुए थे, अभी इसकी जानकारी नहीं है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर का बताया जा रहा है। घटना में DRG के जवानों के घायल होने की खबर है। अरनपुर के पालनार क्षेत्र में ये ब्लास्ट की खबर है। जवानों से भरी गाड़ी क IED ब्लास्ट से उड़ाया गया है। सूत्रों के मुताबिक 11 जवान शहीद हुए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों की शहादत (Naxalites Blasted) पर संवेदना जताई है। उन्होंने कहा, यह दुखद है। मैं जवानों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में है। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।

Related Articles

Back to top button