छत्तीसगढ

Naxal Encounter : 15 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर DRG ने शुरू किया ऑपरेशन…10 लाख के 2 इनामी ढेर

बीजापुर, 03 जनवरी। Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गगनपल्ली-मुरकीपार के जंगल-पहाड़ी इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो नक्सलियों के शव हथियारों सहित बरामद किए गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गगनपल्ली मुरकीपार के जंगल में 10 से 15 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी दौरान 3 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में बलों ने भी मोर्चा संभाला।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। सर्च ऑपरेशन के बाद घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

  • हुंगा मड़कम उर्फ पंचुगा
    निवासी– ग्राम पूवर्ती, थाना जगरगुंडा, जिला सुकमा
    पदनाम– एसीएम, पामेड़ एरिया कमेटी
    इनाम– ₹5 लाख
  • आयती मुचाकी उर्फ जोगी
    निवासी– ग्राम पीनाचंदा, थाना पामेड़, जिला बीजापुर
    पदनाम– पीपीसीएम, पामेड़ एरिया कमेटी
    इनाम– ₹5 लाख

मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री

  • एक एसएलआर राइफल
  • एक मैगजीन व 9 राउंड कारतूस
  • एक 12 बोर देशी कट्टा व 5 राउंड
  • एक स्कैनर सेट
  • कार्डेक्स वायर, नक्सली पिट्ठू
  • माओवादी साहित्य एवं अन्य सामग्री

फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों का सघन सर्च ऑपरेशन (Naxal Encounter) जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

About The Author

Related Articles

Back to top button