छत्तीसगढ

MSP Approval : किसानों को बड़ी राहत…! केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की MSP पर खरीद को दी मंज़ूरी…यहां देखें List

रायपुर, 05 दिसंबर। MSP Approval : भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान छत्तीसगढ़ में दाल और तिलहनी फसलों की मूल्य समर्थन योजना (PSS) लागू करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

पत्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर निम्नलिखित फसलों की खरीद की मंजूरी दी गई है-

  • तुअर– 21,330 मीट्रिक टन
  • उड़द– 25,530 मीट्रिक टन
  • मूंग– 240 मीट्रिक टन
  • सोयाबीन– 4,210 मीट्रिक टन
  • मूंगफली– 4,210 मीट्रिक टन

केंद्रीय मंत्री ने आशा व्यक्त की है कि इस निर्णय से इन फसलों के उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें औने-पौने दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार MSP पर खरीद की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस निर्णय (MSP Approval) से राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, दलहन और तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

About The Author

Related Articles

Back to top button