छत्तीसगढ

Modi ki Guarantee : केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- महतारी वंदन योजना से बहनों को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता

जगदलपुर/रायपुर, 4 अक्टूबर। Modi ki Guarantee : बस्तर दशहरा महोत्सव और मुरिया दरबार के पावन अवसर पर आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की बहनों को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने माई दंतेश्वरी की धरती से ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किस्त के रूप में 606.94 करोड़ रुपये की राशि का डिजिटल हस्तांतरण करते हुए इसे ‘महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम’ बताया।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मोदी की गारंटी’ (Modi ki Guarantee) के तहत शुरू हुई यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने ना सिर्फ छत्तीसगढ़ की महिलाओं के जीवन में नई रोशनी लाई है, बल्कि पूरे देश में एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया है।

12983 करोड़ रुपये का अब तक वितरण

योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को की गई थी, जिसमें 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि देने का प्रावधान है। अब तक 64.94 लाख से अधिक महिलाओं को 20 किस्तों में कुल 12,983.13 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खातों में सीधे जमा की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की बहनों को आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ उन्हें सम्मान, आत्मनिर्भरता और नई पहचान भी दे रही है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव बनेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर महिला को विकास यात्रा (Modi’s Guarantee) में बराबरी का भागीदार बनाना चाहती है, और यह योजना उसी लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • शुरुआत: 1 मार्च 2024
  • लाभार्थी: विवाहित महिलाएं (21 वर्ष से अधिक)
  • मासिक सहायता: ₹1,000
  • अब तक कुल वितरित राशि: ₹12,983.13 करोड़
  • अब तक लाभार्थी: 64.94 लाख महिलाएं
  • 20वीं किस्त की राशि: ₹606.94 करोड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button