एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने किया पौधारोपण……

रायपुर: राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज धमतरी जिले के संबलपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के समीप आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषि मेला में शामिल हुए । उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत परिसर में पौधारोपण किया । इस अवसर पर महापौर नगर निगम श्री रामू रोहरा सहित अतिथियों ने भी पौधा रोहण किया ।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे इस अभियान से प्रेरित होकर आज देशभर में लाखों लोग अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि उनकी उचित देखरेख कर वृक्ष रूप में विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से नगर की स्वच्छता में सहभागिता निभाने की अपील भी की।

महापौर नगर निगम धमतरी श्री रामू रोहरा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। महापौर ने कहा कि स्वच्छ, हरित और सुंदर धमतरी के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Related Articles

Back to top button