जनसंपर्क छत्तीसगढ़

Mana Blue Water : दुखद खबर…! ब्लू वॉटर में डूबे तीनों युवकों की मौत…नहाने के दौरान हुआ हादसा

रायपुर, 12 जून। Mana Blue Water : राजधानी के माना स्थित ब्लू वॉटर में डूबे तीनों युवकों के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। तीनों युवक रविवार को नहाने के दौरान डूब गए थे। गोताखोर की टीम में रेस्क्यू कर रविवार को दो शव और आज सुबह एक शव को निकाल लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिरगांव क्षेत्र के गाजीनगर से तीन युवक नदीम अंसारी, शाहाबाज अंसारी और फैजल अंसारी घूमने के लिए माना स्थित ब्लू वॉटर आये थे। इस दौरान तीनों युवक नहाने के लिए ब्लू वॉटर में उतरे। तभी तीनों गहरे पानी मे समा गए। आसपास के लोगों ने डूबते हुए उन्हें देखा तो इसकी सूचना माना पुलिस को की।

पुलिस व गोताखोर (Mana Blue Water) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने दो की बॉडी को रविवार की देर शाम पानी से निकाल लिया। वहीं, एक अन्य की बॉडी को आज सुबह गहरे पानी से निकाला गया। पुलिस तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button