छत्तीसगढ

Last Cabinet Meeting : CM साय की साल 2025 की आखिरी कैबिनेट मीटिंग इसी दिन होगी…कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

रायपुर, 24 दिसंबर। Last Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 31 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सवेरे 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी। साल 2025 की यह अंतिम कैबिनेट बैठक मानी जा रही है, जिसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खासा महत्व माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में धान खरीदी की समीक्षा प्रमुख एजेंडे में शामिल है। इसके अलावा राज्य से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण नीतिगत और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए जा सकते हैं।

मंत्रिपरिषद की इस बैठक में नए वर्ष से पहले कुछ अहम फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है, जिससे प्रदेश की नीतियों और योजनाओं की दिशा तय हो सकती है।

About The Author

Related Articles

Back to top button