छत्तीसगढ

POCSO Act : सूरजपुर में पेशे और रिश्ते दोनों को किया शर्मसार…! पंचायत सचिव अपनी ही सगी भतीजी से किया दुष्कर्म…अब आरोप फरार VIDEO

सूरजपुर, 13 जनवरी। POCSO Act : जिले से एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें जयनगर थाना क्षेत्र के एक पंचायत सचिव पर अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पंचायत सचिव अपनी भतीजी को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूरे समाज को भी झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें।

About The Author

Related Articles

Back to top button