जनसंपर्क छत्तीसगढ़

Kharif Marketing Year 2023-24 : जिले में अब तक 3 लाख 15 हजार 991 मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

धमतरी, 29 दिसम्बर। Kharif Marketing Year 2023-24 : कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लगातार धान खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 24 हजार 976 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 81 हजार 148 किसानों द्वारा कुल 3 लाख 15 हजार 991 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 6 अरब 91 करोड़ 50 लाख 56 हजार 242 रूपए है।

उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 74 हजार 917 मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 2 लाख 27 हजार 273 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 88 हजार 717 मीट्रिक टन धान शेष है। खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 3 हजार 916 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 12 हजार 623 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button