Breaking Newsछत्तीसगढ

Kanker Road Accident : 7 स्कूली बच्चों की पहले हुई मौत…8वें का रायपुर मेकाहारा में चल रहा था इलाज…आज सुबह थम गई सासें

रायपुर, 14 फरवरी। Kanker Road Accident : कांकेर में हुए भीषण सड़क हादसे में मृत स्कूली बच्चों की संख्या बढ़कर 8 हो गयी है। इससे पहले 9 फरवरी को हुए भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गयी थी, जबकि 1 बच्चे को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। 8वें बच्चे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा कांकेर के कोरर में हुआ था। हादसे में घायल आठवें बच्‍चे का इलाज रायपुर के अंबेडकर अस्‍पताल में चल रहा था। सड़क हादसे में घायल बच्‍चे की हालत भी गंभीर बनी हुई थी।

आज सुबह इलाज के दौरान आठ साल के मासूम गौतम मंडावी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। बतादें कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में सात बच्‍चों ने मौत हो गई।कांकेर जिले के ग्राम कोरर में बीते गुरूवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में सात स्कूली बच्चों की मौत हो गई। बच्‍चों के स्कूल से लौटने के दौरान उनके आटो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक बच्चों की आयु चार से सात वर्ष तक है। आटो में कुल आठ बच्चे सवार थे। एक आठ वर्षीय छात्र गौतम मंडावी तथा आटो ड्राइवर भावेश कुमार को गंभीर हालत में रायपुर मेडिकल कालेज (Kanker Road Accident) रेफर किया गया था।

Related Articles

Back to top button