जनसंपर्क मध्यप्रदेश

Jan Darshan Karyakarm : मुख्यमंत्री शिवराज ने राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का किया भूमि-पूजन

भोपाल, 19 जुलाई। Jan Darshan Karyakarm : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व पर अपने जन-दर्शन कार्यक्रम के दौरान सिवनी जिले के प्राचीन दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का भूमि-पूजन किया। तालाब में 52 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

दलसागर तालाब में 7 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से राजा दलपत शाह की प्रतिमा का निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। सौंदर्यीकरण में फाउंटेन लाइट और साउंड सिस्टम का काम भी किया जायेगा। सांसद ढालसिंह बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, विधायक सिवनी दिनेश राय और राकेश सिंह पाल सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। 

Related Articles

Back to top button