जनसंपर्क मध्यप्रदेशजनसम्पर्क

Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज ने पूर्व मंत्रियों, समाज सेवियों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल, 30 जुलाई। Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्मार्ट उद्यान में पूर्व मंत्री जयंत मलैया और अजय विश्नोई के साथ पौध रोपण किया। पर्यावरण प्रेमी नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता पौध-रोपण में शामिल हुए। आज पीपल, करंज आम और नीम के पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री के साथ भोपाल, हरदा और नरसिंहपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। इनमें सुरेश कुमार चौहान, आशीष चौहान, संजय सिंह, सुमन चौहान, जया चौहान, प्रणव शर्मा, सुरेश सेंगर, सतीश शर्मा, अरुणा शर्मा, सुनील चौहान, सरोज चौहान, देवराज चौहान, प्रदीप रघुवंशी, हरिशंकर शर्मा, अंकुर मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र चौहान, राजेंद्र खरे, ओमप्रकाश खरे, सुबोध सिंह, आभा खरे, रामेश्वरी खरे, सव्यसिंह पटेल और सिद्धार्थ पटेल शामिल हैं। इन सभी ने पौधरोपण के साथ श्रमदान भी किया।

Related Articles

Back to top button