अन्य ख़बरें

IND Vs SL Result : शमी-सिराज का कहर, 55 रनों पर सिमटी श्रीलंका, विश्व कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत

मुंबई, 02 नवंबर। IND Vs SL Result : आईसीसी विश्व कप के 33वें मैच में भारत और श्रीलंका का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत बनाम श्रीलंका प्लेइंग 11

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका टीम

पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका, दुश्मांता चमीरा।

रोहित ब्रिगेड जहां इस विश्व कप के 6 मैच जीतकर आ रही है। वहीं, श्रीलंका अफगानिस्तान के हाथों हार का कड़वा घूंट पीकर आ रही है।

भारत इस वर्ल्ड कप गजब की क्रिकेट खेल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दबाव में जरूर आई, लेकिन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर टीम को बिखरने नहीं दिया। फिर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने जो गेंदबाजी की उसे बरसों तक याद रखा जाएगा। भारतीय टीम तगड़ी नजर आ रही है। अगर श्रेयस अय्यर भी अपनी लय हासिल कर ले तो टीम में कोई कमी नहीं रहेगी। श्रीलंका ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआत अच्छी की, लेकिन उससे बड़ी पारी में तब्दील करने में पूरी तरह नाकाम रहे। टीम में दिमुथ करुणारत्ने की एंट्री हुई। वह उस मौके को भुना नहीं सके।

भारत बनाम श्रीलंका एक्स फैक्टर खिलाड़ी

मोहम्मद शमी की जब से प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वो गेंद के साथ आग उगल रहे हैं। पहले तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विेकेट चटकाए। फिर इंग्लिश बल्लेबाजों को भी अपनी सटीक गेंदबाजी से परेशान कर दिया। दिलशान मदुशंका ने अफगानिस्तान के सामने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, इस विश्व कप में उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों को मदुशंका को खेलना आसान नहीं होगा।

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड

भारत और श्रीलंका के बीच 167 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 98 मैच जीते हैं। श्रीलंका को 57 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 मुकाबलों के परिणाम नहीं निकले। 1 मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच जून 1979 में खेला गया था। जिसमें श्रीलंका ने 47 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, वनडे विश्व कप में अब तक 9 मैच खेले गए हैं। जिनमें चार मैच टीम इंडिया और चार मुकाबले श्रीलंका ने जीते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button