अन्य ख़बरें

Fatal Road Accident : देर रात तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा…दो हादसे में 14 लोगों की मौत

दुर्ग, 24 फरवरी। Fatal Road Accident : देर रात दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। भाटापारा में जहां ट्रक और पिकअप की टक्कर में 11 लोगों की जान चली गई, तो वही दुर्ग में अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गया, जिसकी वजह से 3 लोगों की मौत हो गई।

दुर्ग में 3 की मौत

बीती रात दुर्ग के तर्रा में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना पाटन के ग्राम तर्रा की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे एक घर में घुस गई। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी, कि ट्रक के केबिन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। काफी मुश्किल के बाद ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर और कंडक्टर के शव को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि जब तक फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाटापारा में 11 लोगों की मौत

इससे पहले भाटापारा में भी एक भीषण सड़क हादसे (Fatal road accident) में 11 लोगों की मौत हो गई ।हादसा उस वक्त हुआ जब शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर यह पिक अप पर सवार होकर लोग अपने गांव अर्जुनी वापस लौट रहे थे। खमरिया के पास पिकअप की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से पिकअप सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 लोगों की हालत गंभीर है जिनमें से कइयों को रायपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button