छत्तीसगढ

Holiday List : छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी…! यहां देखें

रायपुर, 07 नवंबर। Holiday List : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी कर्मचारियों के अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी है। नए कैलेंडर के अनुसार, अगले वर्ष कुल 31 सार्वजनिक अवकाश और 19 ऐच्छिक छुट्टियां होंगी। हालांकि, कई प्रमुख त्योहार शनिवार और रविवार के दिन पड़ने के कारण कर्मचारियों को कुछ छुट्टियों का लाभ नहीं मिल पाएगा।

सप्ताहांत पर पड़ने वाले पर्व

महाशिवरात्रि (15 फरवरी), दिवाली (8 नवंबर), ईद-उल-फितर (21 मार्च), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) जैसे पर्व शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं। इन दिनों कर्मचारियों को अतिरिक्त अवकाश नहीं मिलेगा।

लंबे वीकेंड

कई बड़े पर्व सोमवार को पड़ रहे हैं, जैसे होलिका दहन (2 मार्च), रामदेव जयंती और तेजा दशमी (21 सितंबर), दुर्गाष्टमी (19 अक्टूबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर)। इन अवसरों पर कर्मचारियों को लंबे वीकेंड का लाभ मिलेगा।

स्थानीय छुट्टियां

जिलों के कलेक्टरों को दो अतिरिक्त स्थानीय छुट्टियां घोषित करने का अधिकार रहेगा, जो स्थानीय पर्वों या परंपराओं से जुड़ी होंगी।

तीन दिन की लगातार छुट्टियां

वर्ष 2026 में 12 सप्ताह ऐसे होंगे, जिनमें कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें सात सप्ताह ऐसे होंगे, जहां शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टी जुड़ जाएगी।

पिछले वर्ष की तुलना

वर्ष 2025 में राज्य में कुल 33 सार्वजनिक और 20 ऐच्छिक छुट्टियां थीं, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर 31 और 19 रह गई है।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि छुट्टियों का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है, ताकि त्योहारों और सरकारी कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए और कर्मचारियों को परिवार और धार्मिक आयोजनों के लिए पर्याप्त समय मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button