अन्य ख़बरें

High Priority Plans : मुख्यमंत्री बघेल ने विभिन्न विभागों के उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की

रायपुर, 18 मार्च।High Priority Plans : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम यहां निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित शासन की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। 

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा ग्रामोद्योग आदि विभागों की योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान विभागीय अधिकारियों को उनके सही ढंग से संचालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव डी.डी. सिंह सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button