Mini Market Fire : नया रायपुर से सामने आई बड़ी खबर…! मिनी मार्केट में लगी भीषण आग…कई दुकानें जलकर खाक…यहां देखें Video

रायपुर, 10 जनवरी। Mini Market Fire : नया रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सेक्टर–28 स्थित मिनी मार्केट में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर किराना स्टोर, कपड़ों की दुकान समेत कई दुकानें जलकर खाक हो गईं।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। वहीं पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे आग और भड़क गई और नुकसान बढ़ गया। इस देरी को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।




