जनसंपर्क मध्यप्रदेशजनसम्पर्क

Tree Plantation : मुख्यमंत्री चौहान ने महुआ, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे

भोपाल, 13 अगस्त। Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में महुआ, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ 2 वर्षीय बालिका विधि शर्मा के जन्म-दिवस पर परिजन सूरज शर्मा, चंद्रकांत शर्मा और नीति शर्मा ने पौधा लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। मुख्यमंत्री के साथ मुरैना के अविनाश शर्मा, निकुंज शर्मा, जयसिंह मरावी, रविकुमार और प्रियंका शर्मा पौध-रोपण में शामिल हुईं।

समाजसेवी एवं पत्रकाररविन्द्र भास्कर, के.डी. अहिरवार, विवेक भास्कर, सुग्रीव अहिरवार, शैंडी सिंह और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित सेठी, सर्वश्री महेशचंद्र गुप्ता, मोहनलाल अग्रवाल, अरूण बंसल, नरेन्द्र कुमार गर्ग, गोपाल तिवारी, कृष्णगोपाल सोनी, आयुषी और अमन भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ जनसंपर्क महाक्विज के विजेता लोकेन्द्र मीना, आयुष धाकड़, दीपक कुशवाह, चित्रांश सक्सेना और शशिकांत साहू ने भी पौध-रोपण में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button