Har Ghar Tiranga Abhiyaan : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में बसना में निकली ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, बसना में हर घर तिरंगा अभियान को मिली नई ऊर्जा,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के नेतृत्व में जन जागरण

बसना, 14 अगस्त। Har Ghar Tiranga Abhiyaan : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी मंडल बसना द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंडी परिसर में समाप्त हुई।
“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” और “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के गगनभेदी नारों के साथ रैली ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। भव्य तिरंगा यात्रा रैली कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर बंसुला चौक, आईटीआई,आदर्श नगर,जनपद चौक, कश्यप डॉक्टर चौक, खेमड़ा बस्ती, जगदीशपुर रोड, शहीद वीर नारायण चौक,सरायपाली चौक बाईपास रोड, 6 नंबर वार्ड,बाबा कुटी, सिटी ग्राउंड और अंत में पुनः कृषि उपज मंडी में रैली का समापन हुआ ।

तिरंगा बाइक रैली में हजारों की संख्या में आमजन, युवा, गणमान्य नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी इस रैली में शामिल हुए। जगह-जगह पर तिरंगे का स्वागत किया गया और लोगों ने पुष्पवर्षा कर देशभक्ति का प्रदर्शन किया।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक जन आंदोलन बन चुका है। यह अभियान हमारे राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान और एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज एक नई चेतना और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं है, यह हमारे पूर्वजों के बलिदान, स्वतंत्रता संग्राम की गाथा और देश की एकता का प्रतीक है। जब हम तिरंगे को अपने घरों पर फहराते हैं, तो हम उस इतिहास को सम्मान देते हैं जिसने हमें आज़ादी दिलाई।
विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज बसना की धरती पर जो दृश्य देखने को मिला, वह अभूतपूर्व था। लोगों के चेहरों पर देशभक्ति की चमक, तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत की आत्मा आज भी जीवंत है। विधायक डॉ अग्रवाल ने सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे तिरंगे को केवल पर्वों पर ही नहीं, बल्कि अपने जीवन में भी स्थान दें। यह ध्वज हमें याद दिलाता है कि हम एक राष्ट्र हैं, एक संस्कृति हैं और एक संकल्प हैं।हमारा कर्तव्य है कि हम तिरंगे का सम्मान करें, उसे ऊंचा रखें और आने वाली पीढ़ियों को इसकी महत्ता समझाएं। यही सच्ची देशभक्ति है।
विधायक डॉ. अग्रवाल ने अंत में सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और युवाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी की सहभागिता ने इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया। यह तिरंगा रैली बसना की आत्मा में देशभक्ति का संचार करेगी और हर घर तिरंगा अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
इस अवसर पर बसना जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, विधानसभा संयोजक एन. के. अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,पूर्व विधायक सरायपाली त्रिलोचन पटेल,जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री दीपक शर्मा,पार्षद पिंटू, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,पार्षद संगीता नायक, भाजपा कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।