जनसंपर्क मध्यप्रदेशजनसम्पर्क

Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के साथ कराटे खिलाड़ियों ने लगाए पौधे

भोपाल, 22 सितंबर। Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, बेलपत्र और गूलर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय कराटे टीम के हेड कोच, प्रथम विश्वामित्र अवॉर्डी जयदेव शर्मा तथा कराटे में एकलव्य अवार्ड से सम्मानित पलाश समाधिया, कराटे के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता राहुल शुक्ला, कराटे में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त चिराग पवार ने पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ डेढ़ वर्षीय बालिका यशस्वी यादव के माता-पिता विशाल यादव और नेहा यादव ने पौधे लगाए। शिवांश शर्मा और आयुषी गोयल ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अनिकेत सिंह चौहान, हर्ष चौहान, कविता चौहान, जयावती चौहान प्रशांत गोयल और प्रिंस गोयल भी पौधा-रोपण में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button