अन्य ख़बरें

Gas Cylinder Blast : बड़ी खबर…एक मकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट…2 मासूमों की दर्दनाक मौत

नोएडा, 12 फरवरी। Gas Cylinder Blast : नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां एक मकान में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से घर में भीषण आग लग गयी। आगजनी की घटना में दो मासूम बच्चों के बुरी तरह से जलने के कारण दर्दनाक मौत हो गयी, वही 4 लोगों को चिंताजनक हालत में भर्ती कराया गया हैं। घटना नोएडा के थाना फेस-1 अंतर्गत सेक्टर-8 में आज घटित हुआ। जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम नोएडा के सेक्टर 8 की बतायी जा रही हैं। यहां तड़के घर में सिलेंडर फटने के बाद एकाएक भीषण आग लग गई। जिसमें 12 साल का एक बच्चा और 12 दिन की बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे परिवार के 4 सदस्यों को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल भेजा गया।

4 गंभीर रूप से घायल

पुलिस के अनुसार रविवार तड़के करीब 2:30 बजे डी-221 सेक्टर-8 में पक्की झुग्गी झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घरेलू गैस सिलेंडर फटने से परिवार के 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। जिन्हें तत्काल पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल निठारी भेजा गया। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 12 साल के एक बच्चे और 12 दिन की एक बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में लीकेज बताया है। दरअसल पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली की सेक्टर 8 में बिजली घर के पास जेजे कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई है।

इस पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल व फायर बिग्रेड कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना में घायल हुए लोगों की पहचान रिजवान उम्र 37 साल, शबाना उम्र 32 साल, अहद उम्र 6 साल, रेहान उम्र 12 साल, अरीवा उम्र 12 दिन और निशा उम्र 20 साल के रूप में हुई है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल निठारी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रेहान और अरीवा को मृत घोषित कर दिया है।

अन्य घायलों की स्थिति गंभीर (Gas Cylinder Blast) होने के कारण उन्हें सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर उच्च अधिकारियों के साथ पुलिस बल मौजूद है। वहीं रिश्तेदार फैजान द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button