छत्तीसगढ

Firing in Bilaspur : बिलासपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग…! नितेश ठाकुर के कार्यालय में 12 राउंड फायरिंग…BJP नेता के ससुर सहित 2 घायल…हमलावर फरार

बिलासपुर, 28 अक्टूबर। Firing in Bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के कार्यालय में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस गोलीकांड में भाजपा नेता रौशन सिंह के ससुर चंद्रकांत सिंह और एक अन्य युवक राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 6 बजे के बाद की है। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात हमलावर नितेश ठाकुर के कार्यालय में घुसे और अचानक 10 से 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से चंद्रकांत सिंह के हाथ में और राजू सिंह के कमर व पैर में चोट लगी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रकांत सिंह की हालत स्थिर, जबकि राजू सिंह की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

नितेश ठाकुर ने की जवाबी फायरिंग, हमलावर फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय नितेश ठाकुर स्वयं कार्यालय में मौजूद थे। उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। फायरिंग के बाद दफ्तर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर पुलिस और मस्तूरी थाना बल मौके पर पहुंच गया। एसएसपी रजनेश सिंह भी देर शाम अपोलो अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एसएसपी ने कहा, हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, चाहे वह राजनीतिक रंजिश हो या पुराना विवाद। क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस को शक है कि हमलावर मस्तूरी के एक होटल में ठहरे थे और वहीं से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

इलाके में फैली दहशत

खुलेआम फायरिंग की इस घटना से मस्तूरी और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

घायलों का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी

अपोलो अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, चंद्रकांत सिंह खतरे से बाहर हैं, जबकि राजू सिंह की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
दोनों को सर्जरी यूनिट में रखा गया है और पुलिस ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button