Breaking Newsछत्तीसगढ

IMP Police Duty : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में लगी इन जंबो अधिकारियों की ड्यूटी…देखें लिस्ट

रायपुर, 19 फरवरी। IMP Police Duty : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए पुलिस मुख्यालय ने आईजी आरिफ शेख को सुरक्षा का प्रभारी बनाया है। उनके साथ तीन डीआईजी हैं। कुल मिलाकर 10 आईपीएस हैं।अधिवेशन में चूकि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के टॉप लीडर आ रहे हैं। इनमें दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। करीब 10 हजार प्रतिनिधि आएंगे। छत्तीसगढ़ नक्सली राज्य भी है। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

बताते चलें कि, कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवेशन पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहा हैं। आजादी के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी मिली है। इस लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी पूरी तैयारियों के साथ जुट गई है। कांग्रेस आलाकमान ने भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन और स्वागत समिति की घोषणा कर दी है।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी का (IMP Police Duty) राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा। इस तीन दिवसीय महाधिवेशन के दौरान देश के मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नये विचारों पर चर्चा की जाएगी। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत छह अन्य राज्यों में विधानसभा का चुनाव भी 2023 में होने वाला है।

देखिए ड्यूटी लिस्ट..

Related Articles

Back to top button